अल्पसंख्यक मामलात विभाग के  समस्त छात्रावास आगामी आदेश तक बंद
जयपुर, 19 मार्च। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित विभाग के समस्त छात्रावासों को आगामी आदेश तक बंद रखा जाएगा । अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी करने के विभाग को निर्देश दिए गए । छात्रावासों में आवास स्थल से  विद्यार्थियों को घर भिजवाने के लिए भी कहा गया है।


मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा एहतियात बरतते हुए कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए गुरूवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसी क्रम में विभाग ने यह निर्णय लिया है कि छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं हो इसके लिए एहतियात के तौर पर छात्रावासों को आगामी आदेश तक बंद रखा जाएगा और इस अवधि में कोई विद्यार्थी छात्रावास में नहीं रहेगा।

 

 

Popular posts
अखिल भारतीय राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने 11 हजार  चिकित्सकों का एक दिन का वेतन देने की घोषणा की
Image
नव संवत्सर, नवरात्र और चेटीचण्ड पर घर में ही आराधना करें लोग घरों से बाहर न निकलें, कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करें अन्यथा कठोरता अपनानी होगी -राज्यपाल
Image
कोविड-19 के हर खतरे से निपटने के लिए तैयार राज्य सरकार शासन सचिवालय में आईटी वॉर रूम स्थापित
मुख्यमंत्री के आह्वान पर एक दिन में जुटे 21 करोड़ रूपये से अधिक पीड़ित मानवता की मदद के लिए चारों तरफ से उठे हाथ
Image
लॉक डाउन के दौरान कोई गरीब व मजदूर वर्ग का व्यक्ति भूखा न सोएं - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री