जेडीए ने कोरोना वायरस के लिए जारी की एडवाईजरी जेडीए में आगन्तुकों की आवाजाही बंद ऑनलाईन प्रक्रिया का उपयोग करने की दी सलाह मसाला चौक बंद एवं अमर जवान ज्योति पर साउण्ड शो स्थगित 50 प्रतिशत स्टॉफ को घर से कार्य करने के दिए निर्देश
जयपुर, 20 मार्च। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कोरोना वायरस से लोगों की जीवन रक्षा एवं बचाव प्रयास के लिए जेेडीए आने वाले आगन्तुकों की आवाजाही को बंद करते हुए उन्हें ऑनलाईन ही आवेदन प्रक्रिया का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही जेडीए द्वारा  अमर जवान ज्योति पर साउण्ड शो, मसाला चौक एवं जनता कफ्र्यू के दिन जेडीए पार्को को बंद करने के निर्देश दिए गए है। जेडीए में कार्यरत 50 प्रतिशत स्टॉफ को भी घर से ही कार्य करने के दिशा-निर्देश जारी किए है।

 

जेडीए द्वारा नागरिक सेवा केंद्र में आने वाले आगन्तुकों एवं आवेदकों की आवाजाही को बंद करते हुए उन्हें सलाह दी गई है कि वें पट्टे, नाम हस्तांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र आदि के लिए जेडीए वेबसाईट www-jda-urban-rajasthan-gov. पद एवं 90ए, भवन मानचित्र अनुमोदन आदि के लिए राज्य सरकार की वेबसाईट sso-rajasthan-gov. पद पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

जेडीए द्वारा अमर जवान ज्योति पर किए जाने वाला लाईट एण्ड साउण्ड शो एवं वॉर म्यूजियम शो को आगामी आदेशों तक तत्काल प्रभाव से आगामी आदशों तक स्थगित कर दिया गया है। साथ ही आमजनता से अपील की है कि अमर जवान ज्योति पर इकट्ठा होने से बचें। जेडीए द्वारा रामनिवास बाग स्थित मसाला चौक को आगामी आदशों तक बंद कर दिया गया है। जेडीए द्वारा जनता कफ्र्यू के दिन जेडीए पार्को को भी बंद करने के आदेश जारी किए गए है।

 

जेडीए में जन सुनवाई को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के कार्मिकों एवं 50 प्रतिशत से अधिक स्टॉफ को घर से ही महत्वपूर्ण कार्य करने एवं जेडीए आने वाले कार्मिकों को चार फीट दूरी बनाते हुए ही कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए है।

 

Popular posts
अखिल भारतीय राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने 11 हजार  चिकित्सकों का एक दिन का वेतन देने की घोषणा की
Image
नव संवत्सर, नवरात्र और चेटीचण्ड पर घर में ही आराधना करें लोग घरों से बाहर न निकलें, कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करें अन्यथा कठोरता अपनानी होगी -राज्यपाल
Image
कोविड-19 के हर खतरे से निपटने के लिए तैयार राज्य सरकार शासन सचिवालय में आईटी वॉर रूम स्थापित
मुख्यमंत्री के आह्वान पर एक दिन में जुटे 21 करोड़ रूपये से अधिक पीड़ित मानवता की मदद के लिए चारों तरफ से उठे हाथ
Image
लॉक डाउन के दौरान कोई गरीब व मजदूर वर्ग का व्यक्ति भूखा न सोएं - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री