मुख्यमंत्री की नवरात्र स्थापना पर शुभकामनाएं
जयपुर, 24 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नवरात्र स्थापना के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 

 

श्री गहलोत ने कहा कि यह पर्व हमें मातृृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने की प्रेरणा देता है। 

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्ववान किया कि वे लिंग भेद को समाप्त करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं की सुरक्षा करने का संकल्प लें। 

 

मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी श्रद्धालु कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए घर में ही रहकर पूजा-अर्चना करें, किसी धार्मिक स्थल पर न जाएं।

Popular posts
नव संवत्सर, नवरात्र और चेटीचण्ड पर घर में ही आराधना करें लोग घरों से बाहर न निकलें, कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करें अन्यथा कठोरता अपनानी होगी -राज्यपाल
Image
मुख्यमंत्री के आह्वान पर एक दिन में जुटे 21 करोड़ रूपये से अधिक पीड़ित मानवता की मदद के लिए चारों तरफ से उठे हाथ
Image
कोविड-19 के हर खतरे से निपटने के लिए तैयार राज्य सरकार शासन सचिवालय में आईटी वॉर रूम स्थापित
लॉक डाउन के दौरान कोई गरीब व मजदूर वर्ग का व्यक्ति भूखा न सोएं - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे एक दिन का वेतन